ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बक्सर में शराब से 6 लोगों की मौत के बाद डीएम साहब की फिसली जुबान, बोले.. शराबबंदी सामाजिक बुराई है

BUXAR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का सेवन करने की वजह से बक्सर जिले में गुरुवार से लेकर अब तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बक्सर जिले के मुरार थाना इलाके के अमसारी गांव म

बक्सर में शराब से 6 लोगों की मौत के बाद डीएम साहब की फिसली जुबान, बोले.. शराबबंदी सामाजिक बुराई है
Editor
3 मिनट

BUXAR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का सेवन करने की वजह से बक्सर जिले में गुरुवार से लेकर अब तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बक्सर जिले के मुरार थाना इलाके के अमसारी गांव में जहरीली शराब से होने वाली मौत का आंकड़ा 6 तक जा पहुंचा है। जहरीली शराब से मौत के मामले में जिला प्रशासन ने थानेदार और चौकीदार समेत तीन को सस्पेंड किया है। पूरा मामला लीपापोती की तरफ आगे बढ़ रहा है। 


हद तो तब हो गई जब बक्सर के डीएम अमन समीर और एसपी नीरज कुमार सिंह शुक्रवार को इस मामले में प्रेस को संबोधित करने आए तो अपनी पीठ खुद थप थपाने लगे। बक्सर के डीएम अमन समीर ने 6 लोगों की मौत के बावजूद अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि जिले के शराबबंदी को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कुल 33 से जगहों पर शराब के निर्माण होने की सूचना मिल रही थी और प्रशासन कार्रवाई भी कर रहा था। शायद जहरीली शराब से मौत के मामले में पर्दा डालने की जल्दबाजी में डीएम साहब एक बड़ी गलती कर बैठे। शराबबंदी को लेकर उनकी जुबान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही फिसल गई और उन्होंने शराबबंदी को एक सामाजिक बुराई बता डाला। मीडिया ब्रीफिंग खत्म होने के बाद भी डीएम साहब को अपनी इस गलती का अंदाजा नहीं हो पाया। अब डीएम साहब का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। 


आपको बता दें कि बक्सर में अमसारी गांव के अंदर 26 जनवरी की शाम जहरीली शराब पीने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ने शुरू हुई थी। 26 और 27 जनवरी की रात की 5 लोगों की मौत हो गई जबकि इस मामले में एक और व्यक्ति में आज अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस जरिए शराब कांड के बाद इलाके में छापेमारी करने पर पहुंची।

टैग्स