ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BUXAR: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बक्सर के भारत प्लस एथनॉल प्लांट का किया दौरा, कंपनी के CMD अजय सिंह ने किया स्वागत

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि, “बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देती है। निवेशकों और उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा ताकि वे राज्य में पूंजी निवेश कर सकें और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें।

bihar
नवानगर में भारत प्लस एथनॉल प्लांट
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा मंगलवार को बक्सर पहुंचे जहां जिले के नवानगर में स्थित भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के एथनॉल प्लांट का दौरा किया। इस अवसर पर कंपनी के सीएमडी अजय सिंह ने मंत्री का भव्य स्वागत किया और उन्हें संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

भविष्य की परियोजनाओं पर हुई चर्चा

बक्सर दौरे के दौरान मंत्री मिश्रा ने प्लांट का निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया का जायज़ा लिया। इसके बाद आयोजित बैठक में कंपनी द्वारा आगामी औद्योगिक विस्तार परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसमें विशेष रूप से उसना राइस मिल की स्थापना, राइस ब्रान सॉल्वेंट प्लांट का निर्माण, रिफाइनरी इकाई की शुरुआत, एथनॉल उत्पादन क्षमता में वृद्धि, फ्लोर मिल की स्थापना की योजना योजनाओं पर चर्चा हुई। उद्योग मंत्री ने सभी प्रस्तावित परियोजनाओं को सकारात्मक रूप से लेते हुए राज्य सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि, “बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देती है। निवेशकों और उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा ताकि वे राज्य में पूंजी निवेश कर सकें और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी भी स्तर पर प्रशासनिक या तकनीकी बाधा उत्पन्न होती है, तो सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान सुनिश्चित करेगी।

स्थानीय उद्योग को मिलेगा बल

इस दौरे को लेकर उद्योग जगत और स्थानीय व्यवसाय समुदाय में उत्साह देखा गया। लोगों का मानना है कि इस प्रकार की विज़िट्स और सहयोगात्मक रुख से जिले में रोजगार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कंपनी के सीएमडी अजय सिंह ने मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से वे आने वाले समय में और अधिक औद्योगिक अवसर विकसित करेंगे जिससे बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके। मंत्री नीतीश मिश्रा ने भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर सहयोग प्रदान किया जाएगा। 

टैग्स