ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

बिहार में चोरों का कारनामा देखकर पुलिस भी हैरान! 132 फीट ऊंचा मोबाइल टावर रातों-रात गायब, कंपनी पहुंची तो मिली सिर्फ खाली जमीन

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले से चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। डुमरांव थाना क्षेत्र में चोर 132 फीट ऊंचा मोबाइल टावर, जनरेटर और अन्य उपकरण ही उखाड़कर ले गए, जिसके बाद पूरे मामले की जांच...

बिहार में चोरों का कारनामा देखकर पुलिस भी हैरान! 132 फीट ऊंचा मोबाइल टावर रातों-रात गायब, कंपनी पहुंची तो मिली सिर्फ खाली जमीन
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। आमतौर पर लोग मोबाइल, बाइक या घर का सामान चोरी होने की खबर सुनते हैं, लेकिन बक्सर में चोरों ने ऐसा कारनामा कर दिया कि पुलिस भी सोच में पड़ गई। यहां चोर पूरा का पूरा 132 फीट ऊंचा मोबाइल टावर ही उखाड़कर ले गए।


मामला बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र का है। जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी का मोबाइल टावर कई दिनों से बंद पड़ा था। कंपनी ने जब इसे दोबारा चालू करने की योजना बनाई और अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।


जहां कभी 132 फीट ऊंचा टावर खड़ा था, वहां अब सिर्फ खाली मैदान था। न टावर बचा था, न जनरेटर और न ही कोई तार या उपकरण। ऐसा लग रहा था जैसे उस जगह पर कभी कोई टावर था ही नहीं।


कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, चोर सिर्फ टावर ही नहीं बल्कि उसके साथ लगा 15 केवीए का जनरेटर और कई जरूरी दूरसंचार उपकरण भी गायब कर ले गए। इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देने के बाद भी किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।


मामले की जानकारी मिलते ही कंपनी ने डुमरांव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब इस अनोखी चोरी की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।


बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि टावर चोरी का मामला सामने आया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है या फिर किसी विवाद के कारण यह घटना हुई है।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतना भारी-भरकम टावर कैसे चोरी हो गया और आसपास के लोगों को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी? क्योंकि 132 फीट ऊंचे टावर को खोलना, काटना और ले जाना किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं लगती।


वहीं जमीन मालिक हरिनाद यादव ने बताया कि कंपनी के साथ उनका 12 साल का एग्रीमेंट साल 2022 में ही खत्म हो गया था। उनका आरोप है कि साल 2017 के बाद से कंपनी ने उन्हें किराया भी नहीं दिया था और कई नोटिस के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।


अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला सिर्फ चोरी का है या इसके पीछे जमीन विवाद की कोई कहानी छिपी है। फिलहाल बक्सर की यह अनोखी चोरी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।