ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। तभी कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सनकी युवक को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा,एक खोखा और दो गोली बरामद किया है।

bihar
भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: बक्सर में एक युवक के ऊपर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह दिनदहाड़े बीच सड़क पर तांडव मचाने लगा। दरअसल हंगामा मचाने वाला युवक एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसने प्यार भी उस लड़की से किया जो रिश्ते में उसकी मौसेरी बहन लगती है। लड़की को यह पता था कि दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। इसलिए उसने मर्यादा का ख्याल रखा लेकिन लड़का एकतरफा प्यार अपनी मौसी की बेटी से करता था। 


उसने मौसी की बेटी को कट्टा से सिर पर ऐसा मारा कि वो लहुलुहान हो गयी। इस दौरान बीच सड़क पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर लोग भी हैरान थे। तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और उसके पास से देसी कट्टा भी बरामद किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि डुमरांव दक्षिण टोला निवासी रामनिवास सिंह के बेटे वकील कुमार एक लड़की से प्यार कर बैठा। यह प्यार एकतरफा था जो उसने अपनी मौसी की बेटी से की। 


लड़की धरहरा की रहने वाली है। युवती अपने रिश्ते की मर्यादा को समझते हुए उसकी मंशा भाप ली थी इसलिए उससे दूर रहती थी। दूरी बनाने को लेकर युवक अपनी मौसेरी बहन से अक्सर नाराज रहता था। एक दिन उसने लड़की का पीछा किय। जब लड़की डुमराव के डी. के.कॉलेज से स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा देकर हवा हवाई (ई-रिक्शा) पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी, तभी बीच रास्ते में सनकी आशिक ने उसे नया भोजपुर फ्लाई ओवर के पास टीवीएस एजेंसी के ठीक सामने हवा हवाई में बैठी मौसी की बेटी को जबरन खीचकर नीचे उतारने लगा लेकिन जब युवती ने विरोध किया तब उसने कट्टा निकालकर गोली चला दी। 


हालांकि उसका निशाना चूक गया और फिर युवती वहां से भागने लगी। तब युवक ने उसी देसी कट्टे से सिर पर हमला कर दिया जिससे लड़की लहुलुहान होकर बुरी तरह घायल हो गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। तभी कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सनकी युवक को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा,एक खोखा और दो गोली बरामद किया है। पुलिस ने युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा, दो गोली बरामद किया है। घायल लड़की को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को थाने पर ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया।

बक्सर से सुमंत सिंह की रिपोर्ट