ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

ब्रेक बाइंडिंग के कारण श्रमजीवी के इंजन में लगी आग, ड्राइवर ने आग पर काबू पाया

BUXAR: ब्रेक बाइंडिंग के कारण पटना से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से करीब आधे घंटे तक डुमरांव स्टेशन पर ट्रे

ब्रेक बाइंडिंग के कारण श्रमजीवी के इंजन में लगी आग, ड्राइवर ने आग पर काबू पाया
Santosh Singh
2 मिनट


BUXAR: ब्रेक बाइंडिंग के कारण पटना से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से करीब आधे घंटे तक डुमरांव स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही। इंजन के पहिए में ब्रेक बाइंडिंग की वजह से पहले धुआं निकला और बाद में चिंगारी निकलने लगीं। डुमरांव स्‍टेशन पर मरम्‍मती के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस हादसे से इंजन को मामूली क्षति पहुंची है। ट्रेन के खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। 


राजगीर से नई दिल्‍ली जा रही 02391 श्रमजीवी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल के इंजन में डुमरांव स्टेशन के पास आज (शनिवार) आग लग गई। ट्रेन में आग लगने की वजह ब्रेक बाइंडिंग बतायी जा रही है। इंजन के किसी पहिए में ब्रेक बाइंडिंग की वजह से पहले धुआं निकला और बाद में चिंगारियां निकलने लगीं। इस हादसे में ट्रेन को अधिक नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन ट्रेन के यात्री थोड़ी देर के लिए जरूर सहम गए। करीब एक घंटे के विलंब के बाद जब ट्रेन डुमरांव से खुली तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।


राजगीर से पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्‍ते नई दिल्‍ली तक जाने वाली इस ट्रेन का डुमरांव स्‍टेशन पर 17वां पड़ाव है। ट्रेन के डुमरांव पहुंचने से ठीक पहले इंजन के पास से धुआं निकलता देखा गया। इससे पहले कि आग फैलती ट्रेन स्‍टेशन पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने इंजन में रखे अग्निशमन यंत्र के जरिये आग पर काबू पाया। ट्रेन यहां अपने निर्धारित समय से करीब 25 मिनट विलंब से दोपहर 12.25 बजे पहुंची थी। हादसे के कारण दो मिनट के ठहराव वाले इस स्‍टेशन पर ट्रेन को करीब आधा घंटा तक रोकना पड़ा। यहां से ट्रेन एक घंटा विलंब से दोपहर एक बजकर छह मिनट पर आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई।