ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला समेत दो मासूम बच्चे शामिल हैं। रेलवे लाइन पार करने के दौरान तीन

बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला समेत दो मासूम बच्चे शामिल हैं। रेलवे लाइन पार करने के दौरान तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना बक्सर-आरा रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन की है।


जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर की रहने वाली मृतक महिला एक वृद्ध महिला और दो बच्चों के साथ रघुनाथपुर स्टेशन पर उतरी थी। महिला को योगियां पंचायत के कृत सागर गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर जाना था। चारों पश्चिमी गुमटी के पास रेलवे लाइन को पार कर रहे थे, ट्रेन आ गई और पटना-दादर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई हालांकि वृध महिला की जान इस हादसे में बाल-बाल बच गई।


इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सुरक्षित रखा है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।