ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

बिहार : सड़क हादसे में चाचा- भतीजी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BUXAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरत

बिहार : सड़क हादसे में चाचा- भतीजी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकलकर सामने आया है जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। यह दोनों रिश्ते में चाचा भतीजी बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, आस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। आज खरना है। लेकिन बक्सर के महाराजगंज गांव में चाचा भतीजा की मौत और दो साल के पोते के जख्मी हो जाने से महापर्व के मौके पर मातमी सन्नाटा पसर गया है।


यह घटना बक्सर आरा हाईवे 922 के महाराजगंज गांव के पास शनिवार की सुबह हुई। जहां तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही एक दो साल का बच्चा सहित वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


उधर, इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर रखा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज गांव के 70 वर्षीय शिवनारायण पासवान सुबह शौच के लिए जा रहे थे। वही 25 वर्षीय पप्पू पासवान अपने 2 वर्ष के बच्चे के साथ सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान बक्सर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने दोनों को कुचल दिया। इससे शिवनारायण पासवान और पप्पू पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पप्पू पासवान का दो वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।