ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Police: इस जिले में पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद मचा हड़कंप, अब तक इतनों की गिरफ्तारी

Bihar Police: इस घटना के बाद यह समझा जा सकता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो चले हैं. जब पुलिस की सुरक्षा का आलम यह है तो फिर आम जनता का क्या ही होगा.

Bihar Police
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Police: बिहार पुलिस पर अपराधियों द्वारा हो रहे हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामले में अपराधियों ने बक्सर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया है. इस फायरिंग की घटना में पुलिस वालों की जान बाल-बाल बची है. यह पूरा मामले बक्सर के राजघाट का बतलाया जा रहा है. पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से नाव के जरिए बड़ी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है.


जिसके बाद पुलिस सुबह तड़के 4 बजे ही राजघाट पर पहुंची ताकि शराब के नाव से उतरते ही माफियाओं को रंगे हाथ धर लिया जाए. मगर टीम जैसे ही वहां पहुंची अपराधियों ने फायरिंग चालू कर दी. इसके बाद पुलिस जैसे-तैसे अपनी जान बचा पाने में कामयाब रही. गनीमत रही कि इस दौरान कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ. यह कहना गलत नहीं होगा कि उत्पाद विभाग की टीम ने इन शारब माफियाओं को हल्के में लिया था.


फायरिंग करने के बाद ये सभी अपराधी वहां से फरार हो गए. जिसके बाद घटनास्थल से पुलिस को दो बड़े बोरों में शराब और एक मोटरसाईकिल बरामद हुई है. इस बारे में अधिकारियों ने बताया है कि सीसीटीवी की मदद से इनमें से 4 अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है. जबकि 2 की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. आने वाले समय में बाकी के अपराधियों को भी दबोच लिय जाएगा. पुलिस द्वारा आगे की जांच गंभीरता से की जा रही है.