ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: जीविका दीदी ने नोडल पदाधिकारी को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

BUXAR: बक्सर से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां जीविका दीदियों ने बीच सड़क पर नोडल पदाधिकारी की चप्पल से पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं गुस्साई जीविका दीदी ने अधिकारी के कपड

बिहार: जीविका दीदी ने नोडल पदाधिकारी को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बक्सर से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां जीविका दीदियों ने बीच सड़क पर नोडल पदाधिकारी की चप्पल से पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं गुस्साई जीविका दीदी ने अधिकारी के कपड़े तक फाड़ डाले। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दरअसल, शुक्रवार को जीविका दीदी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर नया भोजपुर स्थित सीएलएफ कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान एक शख्स उनका वीडियो बनाने लगा। अधिकारी को वीडियो बनाता देख जीविका दीदी आक्रोशित हो गईं और वीडियो बनाने से मना किया।


जब शख्स ने वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो जीविका दीदियों ने बीच सड़क पर उसकी चप्पल से धूनाई शुरु कर दी। काफी देर तक सीएलएफ कार्यालय के पास अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। जीविका दीदियों का कहना था कि शख्स उनका गलत तरीके से वीडियो बना रहा था।


जीविका दीदियों को इस बात की जानकारी बाद में मिली कि वीडियो बना रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि नोडल पदाधिकारी अमरेश मनु है। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीविका दीदियों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।


जीविका दीदियों का कहना था कि नोडल पदाधिकारी छीपकर उनका वीडियो बना रहा था और जब पूछा तो उसने वीडियो बनाने की बात से इनकार किया। उनका आरोप है कि नोडल पदाधिकारी गलत नीयत से उनका वीडियो बना रहा था हालांकि नोडल पदाधिकारी अमरेश मनु ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।