ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: बुजुर्ग महिला ने गंगा में लगाई छलांग, घरेलू कलह में आत्महत्या की आशंका

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला ने गंगा में छलांगा लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय

बिहार: बुजुर्ग महिला ने गंगा में लगाई छलांग, घरेलू कलह में आत्महत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला ने गंगा में छलांगा लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जबतक महिला को गंगा से बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित रामरेखा गंगा घाट की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सवेरे एक बुजुर्ग महिला रामरेखा घाट पर पहुंची और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को गंगा से बाहर निकाला लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। मृतक महिला की उम्र करीब 75 साल के आसपास है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। लोगों ने आशंका जताई है कि घरेलू कलह से उबकर बुजुर्ग महीने ने यह खौफनाक कदम उठा लिया होगा।

टैग्स