ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बैरक में पेड़ से झूलते मिला ASI का शव, कुछ दिन पहले ही मिला था प्रमोशन

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक सनीसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां डुमरांव के बिहार विशेष सशस्त्र बल- 4 परिसर में सिपाही बैरक के ठीक सामने स्थित एक पेड़ पर झूलते हुए एएसआइ का श

 बैरक में पेड़ से झूलते मिला ASI का शव, कुछ दिन पहले ही मिला था प्रमोशन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक सनीसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां डुमरांव के बिहार विशेष सशस्त्र बल- 4 परिसर में सिपाही बैरक के ठीक सामने स्थित एक पेड़ पर झूलते हुए एएसआइ का शव मिला है। मृतक की पहचान सहरसा के रहने वाले कृष्ण गोपाल सिंह (59 वर्ष) के रूप में हुई है। इनका कुछ पहले ही  प्रमोशन हुआ था और बेगूसराय ट्रांसफर भी कर दिया गया था। हालांकि, इन्होंने अभी वहां योगदान देना शुरू नहीं किया था। 


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की जो सुबह पीटी परेड के लिए जवान बैरक से बाहर निकले तो पेड़ पर लटका जवान का शव देखकर तत्काल इसकी सूचना अधिकारी को दी गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची डुमरांव पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इनका कुछ दिन पहले ही एएसआई में प्रमोशन के बाद बीएसएपी- 19 बेगूसराय में ट्रांसफर हुआ था और दो दिन पूर्व यहां से कमान भी ले चुके थे, लेकिन वहां योगदान करने के लिए गए नहीं थे। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण हेत सदर अस्पताल में भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अनीषा राणा ने बताया कि मृतक के स्वजनों से बातचीत हुई है। नौकरी के आखिरी पड़ाव पर आत्महत्या के पीछे क्या कारण है। इसको लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर बारिकी जांच पड़ताल कर रही हैं।