ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Road Accident in Bihar: दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे कार सवार तीन लोगों की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Road Accident in Bihar: बक्सर में आज अहले सुबह सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है।

Road Accident in Bihar
Road Accident in Bihar
© reporter
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROAD ACCIDENT IN BIHAR: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकलकर सामने आया है।जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार के बक्सर में आज सुबह - सुबह दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हुई है और इस टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दी गई है। इसके बाद पुलिस टीम इसको लेकर जांच पड़ताल में लगी हुई है।


बताया जा रहा है कि, बक्सर जिले में रविवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हैं। आरा-बक्सर फोरलेन पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़ी गांव के पास यह एक्सीडेंट हुआ। सभी घायलों का बक्सर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में क्षतिग्रस्त कार के परखच्चे उड़ गए। 


वहीं, कार सवार सभी लोग रोहतास जिले के बिक्रमगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे दाह संस्कार में शामिल होने बक्सर जा रहे थे।


इधर, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घायलों एवं मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने पहुंचकर रास्ता खुलवाया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।