ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बक्सर में पैक्स चुनाव के दौरान धांधली ! वोट पड़े 1709, काउंटिंग में निकले 1715 वोट

BUXAR : इस वक्त एक ताजा खबर बक्सर से सामने आ रही है. जहां पैक्स चुनाव में धांधली का आरोप लगाया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग में एक प्रत्याशी ने शिकायत की है कि मतगणना के दौरान

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : इस वक्त एक ताजा खबर बक्सर से सामने आ रही है. जहां पैक्स चुनाव में धांधली का आरोप लगाया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग में एक प्रत्याशी ने शिकायत की है कि मतगणना के दौरान धांधली हुई है. अध्यक्ष पद के लिए वोट पोलिंग से ज्यादा मत काउंटिंग में निकले हैं. प्रत्याशी ने आयोग में चुनाव परिणाम को रद्द कर कार्रवाई की मांग की है. 


घटना बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड की है. जहां हरपुर-जयपुर पंचायत के उमाशंकर सिंह उर्फ़ छोटक सिंह ने निर्वाचन आयोग में इस बात की शियाकत की है कि पैक्स चुनाव में धांधली हुई है. आयोग में की गई शिकायत के मुताबिक हरिनारायण सिंह के पक्ष में मतगणना की गई है. अध्यक्ष पद के लिए वोट पोलिंग से ज्यादा मत काउंटिंग में निकले हैं. वोटिंग के दिन कुल 1709 मतदान हुआ था लेकिन काउंटिंग में 1715 वोट निकले.


उमाशंकर सिंह उर्फ़ छोटक सिंह ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कर दोषी पदाधिकारियों और कर्मियों के ऊपर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका आरोप है कि पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जान बूझकर किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में मतगणना हुआ है.

बक्सर में पैक्स चुनाव के दौरान धांधली ! वोट पड़े 1709, काउंटिंग में निकले 1715 वोट



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें