ब्रेकिंग
बिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौतBihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...बिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौतBihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...

बक्सर में राजधानी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, जांच में जुटे रेलकर्मी

BUXAR: इस वक़्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां डीडीयू रेल खंड पर बक्सर के पास तेजस पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर बक्सर में पथराव किया गया है। पटना से दिल्ली की यात्रा

बक्सर में राजधानी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, जांच में जुटे रेलकर्मी
Desk
2 मिनट

BUXAR: इस वक़्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां डीडीयू रेल खंड पर बक्सर के पास तेजस पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर बक्सर में पथराव किया गया है। पटना से दिल्ली की यात्रा कर रहे बेगूसराय के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने इस घटना की जानकारी अपने फेसबुक के माध्यम से दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि वह एसी सेकंड क्लास के एस-2 में सफर कर रहे थे, इसी दौरान बक्सर पहुंचते ही जोरदार आवाज आई। जब देखा तो खिड़की के शीशे टूटे हुए थे। किसी सिरफिरे ने पत्थर चलाया है। 


हालांकि, इसकी सुचना रेल में सवार आरपीएफ और अन्य रेल कर्मियों को दी गई। जिसके बाद कर्मियों ने सभी बोगियों की जांच की, जिसके बाद पता चला कि दो बोगियों में भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने पीएमओ इंडिया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए ये पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति को क्षतिग्रस्त करना अत्यंत चिंताजनक है। यह कृत्य देशद्रोह से कम नहीं। संभव है कि यह किसी गहरी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। उन्होंने इस घटना की त्वरित जांच की मांग की है।


आपको बता दें कि इस संबंध में आरपीएफ के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। जबकि, ट्रेन पर पथराव की पुष्टि उन्होंने भी की है। वहीं पथराव के बाद लोग काफी सहम गए। इस पूरे मामले की छानबीन में दानापुर रेल मंडल के अधिकारी जुट गए हैं। हालांकि, इससे पहले भी कई बार यहां ट्रेनों पर पथराव किया जा चूका है। फिलहाल, जांच की जा रही है मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। 

टैग्स