ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

DM के सामने सिविल सर्जन पर भड़के बीजेपी विधायक, कहा..एकदम निठल्ले हैं आप

बक्सर के बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा ने सदर अस्पताल में सिविल सर्जन शिव कुमार प्रसाद को सरेआम फटकार लगाई, उन्हें “निठल्ला” कहा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

bihar
सिविल सर्जन को लगाई कड़ी फटकार
© social media
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BUXAR: बक्सर से बीजेपी विधायक और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बक्सर के सिविल सर्जन शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती को बुरी तरह फटकार लगाते नजर आ रहे हैं, सिविल सर्जन को वो निठल्ला कहते भी दिख रहे हैं। यह वायरल वीडियो बीते रविवार का बताया जा रहा है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। 


जब बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए गये हुए थे। इस दौरान बक्सर डीएम साहिला भी मौजूद थी। बीजेपी विधायक ने पुलिसिया अंदाज में सदर अस्पताल में एंट्री कर सबको हैरान कर दिया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। सिविल सर्जन से मिलने के बाद उन्होंने उनकी सबके सामने फटकार लगा दी। 


आनंद मिश्रा सिविल सर्जन से कहने लगे कि आप जान ही रहे हैं कि आप एकदम निठल्ले हैं, कुछ नहीं करते हैं, आपके बारे में हम यही जानते हैं। आपके कुकर्म के चलते हम पर कोई कैसे ब्लैम लगा सकता है। आप से ज्यादा पाक हम हैं जान लीजिए साहब। अपनी वर्दी पर कभी दाग नहीं लगने दिये और आगे भी अपने ऊपर दाग लगने नहीं देंगे। 


इस दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। बक्सर विधायक आनंद मिश्रा ने सिविल सर्जन शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्हें “निठल्ला” तक कह दिया। उनका कहना था कि  अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं के चलते जनता के बीच हमें जवाब देना पड़ता है।


दरअसल पिछले दिनों एक महिला की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। जिससे इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था। जिसके बाद विधायक पर ढाई लाख रुपये रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया गया। अपने ऊपर लगे इस आरोप से बीजेपी विधायक का आक्रोश और बढ़ गया। विधायक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। 


उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि मेरी वर्दी पर आज तक दाग नहीं लगी है और ना ही अपने ऊपर दाग लगने दूंगा। बीजेपी विधायक ने कहा कि हम पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि ढाई लाख रुपया लेकर आदमी को छोड़ रहे है। क्या चल रहा है यहां? हम जान ही रहे हैं कि आप एकदम निठल्ले हैं। आपके कुकर्म के चलते कैसे हम पर लाण्क्षण लग रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए कि नहीं। आपके डीएस को चिट्ठी लिखा है स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी पांच पन्ने का लेटर दिया। ये सब जो हो रहा है इस पर ध्यान रखे। आपके कुकृति के चलते हम अपने ऊपर लाण्क्षण नहीं लगा सकते हैं।  

DM के सामने सिविल सर्जन पर भड़के बीजेपी विधायक, कहा..एकदम निठल्ले हैं आप

टैग्स