ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां लहेरी थाना इलाके के रामचंद्रपुर बस स्टैंड में खड़ी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण भगदड़ मच गया। इतना ही नहीं देखते ही देखते स्टैंड में खड

बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Desk
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां लहेरी थाना इलाके के रामचंद्रपुर बस स्टैंड में खड़ी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण भगदड़ मच गया। इतना ही नहीं देखते ही देखते स्टैंड में खड़ी दूसरी बस में भी आग लग गई। जिन दो बसों में आग लगी है। उनमें से जीवन ज्योति और न्यू कुमार नाम की बस है।


दरअसल, न्यू कुमार ब्रेक डाउन होकर स्टैंड में लगी हुई थी जबकि जीवन ज्योति बस रामचंद्रपुर बस स्टैंड से खुलकर रांची जाने वाली थी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने के बाद फौरन दमकल को बुलाया गया। मौके पर पहुंची दमकल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। 


वहीं, स्टैंड में खड़ी अन्य बसों को भी आग से बचाने के लिए घटनास्थल से दूर लेकर जाया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है। गनीमत रही कि आग लगने के समय कोई भी बस में नहीं सवार था। और बड़ा हादसे टल गया। लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दमकल को बुला लिया गया है आग किस वजह से लगी है इसकी छानबीन की जा रही है। 

टैग्स