ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल

बर्निंग ट्रेन होने से बची गरीबरथ एक्सप्रेस, जानिए कैसे ग्रामीणों और यात्रियों ने सूझबूझ से बुझाई आग

SAMSTIPUR : यात्रा के कई संसाधन है, लेकिन इस संसाधनों में सबसे सस्ता और सुरक्षित रेल यात्रा माना गया है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद यात्रियों क

बर्निंग ट्रेन होने से बची गरीबरथ एक्सप्रेस, जानिए कैसे ग्रामीणों और यात्रियों ने सूझबूझ से बुझाई आग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : यात्रा के कई संसाधन है, लेकिन इस संसाधनों में सबसे सस्ता और सुरक्षित रेल यात्रा माना गया है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद  यात्रियों के अंदर एक डर का माहौल बना हुआ है। यही वजह है कि लोग अब रेल सफर करने से थोड़ा परहेज कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। यहां जयनगर से आनंदविहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में आग लग गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय और नाजिरगंज स्टेशन के बीच आनंद विहार से जयनगर जा रही गाड़ी संख्या 12436  गरीब रथ एक्सप्रेस  ट्रेन के बोगी संख्या जी-3 में अचानक आग लग गयी। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, ड्राइवर ने अपनी सूझ - बुझ का परिचय दते हुए ट्रेन की स्पीड कम करते हुए ब्रेक लगाया। जिसके बाद इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।


वहीं, इस घटना की सुचना मिलते ही आस - पास के लोग इकठा हो गए और आग पर काबू पाया। इस दौरान हादसे की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय स्टेशन से रेलवे कर्मी भी मौके पर पहुंचे और जल रही बोगी को काटकर ट्रेन से अलग कर दिया। घटना की सूचना पर समस्तीपुर डीआरएम आलोक अग्रवाल भी पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची घटना का जायजा लिया। फिलहाल इस घटना की वजह क्या है वह निकल कर सामने नहीं आई है। 


इधर, आग की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन तत्काल एक्शन में आया। मौके पर कई रेल कर्मी और आला अधिकारी पहुंचे। जिसके बाद आग से क्षतिग्रस्त बोगी को ट्रेन से काटकर अलग किया गया। बाद में समस्तीपुर के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रेल अधिकारी घटना का पता लगाने में जुटे हुए हैं। ट्रेन काफी देर तक समस्तीपुर और बरौली रेलखंड के बसढिया स्टेशन के पास खड़ी रही। जांच पूरी हो जाने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।