ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट, आसमान में दिखने लगा कोहरा ; जानिए क्या है वजह

PATNA : मौसम का मिजाज बदल गया है। रातभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को दिनभर रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री

बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट, आसमान में दिखने लगा कोहरा ; जानिए क्या है वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मौसम का मिजाज बदल गया है। रातभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को दिनभर रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की सुबह लोगों को हल्का कोहरा भी देखने को मिला।


वहीं,  बूंदाबांदी के बाद लोगों को धूल से तो निजात मिली है। लेकिन, ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके साथ ही किसानों को फसल भींगने से काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आकाश में बादल छाये रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। बूंदाबांदी के कारण बाजार में सन्नाटा छा गया। जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से निकले।


दरअसल, बिहार के 10 जिलों में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को पटना, अरवल, भागलपुर, नालंदा, नवादा, बांका, औरंगाबाद, जहानाबाद, रोहतास और बेगूसराय में हल्की बारिश और मध्यम गति की हवा चल रही थी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। 


उधर, मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता थोड़ी दूर मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता थोड़ी दूर हुई है। तापमान में गिरावट नहीं होने से किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे थे। खेती लगातार पिछड़ती जा रही थी। बीज के अंकुरण में समस्या होने का डर सता रहा था। मंगलवार से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है।