ब्रेकिंग
मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦महुआ अस्पताल की बदहाली पर सवाल, ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का दावा; परिसर में मिलीं शराब की बोतलें✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦महुआ अस्पताल की बदहाली पर सवाल, ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का दावा; परिसर में मिलीं शराब की बोतलें

पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

Bihar News: बीएसआरटीसी का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा पटना पहुंच गया है. मई से दिल्ली और हरियाणा के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू होंगी. जिससे बिहार से दूसरे राज्यों की यात्रा आसान हो जाएगी.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने दूसरे राज्यों के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा पटना में मंगवा लिया है। टाटा मोटर्स की ये नई एसी और नॉन-एसी बसें मई के पहले हफ्ते से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी, जिससे दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों की यात्रा अब और अधिक सुलभ हो जाएगी।


पटना पहुंची ये सभी बसें टाटा मोटर्स की 2×2 सीटर डीलक्स बसें हैं, जिनमें यात्रियों के लिए एसी और नॉन-एसी दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। फिलहाल ये बसें फतुहा स्थित टाटा एजेंसी के यार्ड में रखी गई हैं और जल्द ही बीएसआरटीसी को सौंप दी जाएंगी।


सुरक्षा के लिहाज से ये बसें अत्याधुनिक हैं। प्रत्येक बस में तीन कैमरे लगे हैं — दो अंदरूनी हिस्से की निगरानी के लिए और एक पीछे की तरफ, जो रिवर्सिंग और सुरक्षा में मदद करेगा। आपात स्थितियों के लिए पैनिक बटन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित सफर का भरोसा मिलेगा।


परिवहन विभाग अब इन बसों के रजिस्ट्रेशन और परमिट की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा। इसके बाद इन बसों का परिचालन बिहार के विभिन्न जिलों से शुरू किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को प्राइवेट बसों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


बीएसआरटीसी की योजना कुल 149 अंतरराज्यीय बसों को चलाने की है, जिनमें से बाकी 117 बसें भी अगले दो महीनों में पटना पहुंच जाएंगी। इन नई सेवाओं का सबसे अधिक लाभ उत्तर बिहार के जिलों जैसे दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के लोगों को मिलेगा। यहां से गुरुग्राम, अंबाला और दिल्ली के लिए सीधी बसें उपलब्ध होंगी, जिससे रोजगार और व्यापार के सिलसिले में बाहर जाने वालों को राहत मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता