ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलाBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

BSRTC ने छठ को लेकर पटना एयरपोर्ट से वैशाली, छपरा और मुजफ्फरपुर के लिए बस सेवा की शुरू, ये है किराया

PATNA: एयरपोर्ट से वैशाली, छपरा और मुजफ्फरपुर के लिए सीधी बस सेवा का परिचालन शुरु किया गया है. छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एयरपोर्ट से वैशाली, छपरा और मुजफ्फरपुर के लिए सीधी बस सेवा का परिचालन शुरु किया गया है. छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा यह सेवा शुरु की गई है. वर्तमान में पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान वाया बेली रोड और गांधी मैदान वाया हज भवन के लिए बसों का परिचालन किया जा रहा है. 

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि छठ पर्व के मौके पर काफी संख्या में बिहारवासी दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से बिहार आते हैं. उनलोगों को घर तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पटना एयरपोर्ट से छपरा और मुजफ्फरपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरु की गई है.छठ पर्व के अवसर पर हर दिन छपरा और मुजफ्फरपुर के लिए पटना एयरपोर्ट से तीन-तीन बसों का परिचालन किया जाएगा. पटना एयरपोर्ट से छपरा के लिए पहली बस सुबह 8.30 बजे खुलेगी. इसके बाद दूसरी बस दोपहर 12.30 बजे और तीसरी बस दोपहर 3.30 बजे खुलेगी. यह पटना एयरपोर्ट से खुलेगी और गांधी मैदान-हाजीपुर होते छपरा जाएगी. 


पटना एयरपोर्ट से मुजफ्फरपुर के लिए पहली बस सुबह 10 बजे खुलेगी. इसके बाद दोपहर 2 बजे दूसरी बस खुलेगी और शाम 6 बजे तीसरी बस खुलेगी. यह बस पटना एयरपोर्ट से खुलेगी और गांधी मैदान- हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर जाएगी. पटना एयरपोर्ट से छपरा का किराया 85 रुपए, पटना एयरपोर्ट से हाजीपुर का किराया 45 रुपए और पटना एयरपोर्ट से मुजफ्फरपुर का किराया 85 रुपए रखा गया है.