ब्रेकिंग
Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?

Patna Atal Path Accident: अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई लोगों को रौंदा; 80 मीटर दूर जाकर पलटी गाड़ी

पटना के अटल पथ पर सोमवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई लोगों को कुचल दिया। करीब 500 मीटर तक गाड़ी ने लोगों को अपनी चपेट में लिया और फिर पलटकर करीब 80 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Patna Atal Path Accident: अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई लोगों को रौंदा; 80 मीटर दूर जाकर पलटी गाड़ी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर रविवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऐसा तांडव मचाया कि सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महेशनगर के पास बेकाबू स्कॉर्पियो ने करीब 500 मीटर के दायरे में कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद घायलों को सड़क किनारे तड़पते देख आसपास के लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगा दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। आरोप है कि चालक रफ ड्राइविंग करते हुए सड़क से गुजर रहे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पलटने के बाद स्कॉर्पियो हवा में उछलती हुई करीब 80 मीटर दूर जाकर गिरी।


इसी दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। अचानक हुए इस भीषण हादसे से अटल पथ पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेशनगर के पास हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित कैसे हुई और हादसे से पहले चालक किस स्थिति में गाड़ी चला रहा था।


हादसे में शामिल स्कॉर्पियो पर जेडीयू का झंडा लगा हुआ था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 JY 6754 बताया जा रहा है। इस वजह से घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच इसे लेकर भी चर्चा होती रही। हालांकि, गाड़ी किसके नाम पर है और हादसे के वक्त उसे कौन चला रहा था, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


हादसे की तस्वीरों में सड़क पर घायल लोग और दुर्घटना के बाद का अफरा-तफरी वाला मंजर दिखाई दे रहा है। फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच और घायलों से मिली जानकारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी। अटल पथ पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।