ब्रेकिंग
बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी

Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी

बिहार के नवगछिया में एमएलसी डॉ. एनके यादव की गाड़ी को लेकर जाह्नवी गंगा घाट पर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रशासन की रोक के बावजूद गाड़ी को जहाज पर चढ़ाकर गंगा पार कराया गया। पुलिस और कर्मियों के रोकने पर भी चालक नहीं रुका।

Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar News : बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित जाह्नवी गंगा घाट पर रविवार की शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी डॉ. एनके यादव की गाड़ी को कथित तौर पर रोक के बावजूद जहाज पर चढ़ा दिया गया। आरोप है कि जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद गाड़ी को जबरन जहाज पर चढ़ाकर गंगा पार कराया गया। इस दौरान घाट पर तैनात मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन चालक ने किसी की बात नहीं मानी। बताया जा रहा है कि डॉ. एनके यादव खुद भी उस गाड़ी में मौजूद थे।


दरअसल, जाह्नवी घाट से रविवार शाम खुलने वाले अंतिम जहाज के समय यह पूरा मामला सामने आया। प्रशासन की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि बिना अनुमति किसी भी चारपहिया वाहन को जहाज पर सवार नहीं कराया जाएगा। इसके बावजूद एमएलसी की गाड़ी को जहाज पर चढ़ाए जाने से वहां मौजूद लोगों और कर्मियों के बीच नाराजगी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब घाट पर मौजूद कर्मियों ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता की गई। यह भी कहा गया कि गाड़ी चढ़ाने के लिए किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।


मामला यहीं नहीं रुका। वाहन को जहाज पर चढ़ाने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद वाहन चालक और जहाज के कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। घाट पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद गाड़ी को जहाज पर चढ़ाकर गंगा के दूसरे किनारे ले जाया गया। इस घटना के बाद घाट पर काफी देर तक चर्चा और विवाद का माहौल बना रहा।


जहाज संचालक राज शेखर ने हालांकि घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी चारपहिया वाहन को जहाज पर चढ़ाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर प्रशासन ने चारपहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगा रखी थी तो आखिर किस परिस्थिति में एमएलसी की गाड़ी जहाज पर पहुंची और उसे गंगा पार कराया गया।


मामले की जानकारी नवगछिया के एसडीओ के. परीक्षित को भी दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कैसे हुआ और वाहन को जहाज पर चढ़ाने की अनुमति किस स्तर पर दी गई। वहीं, डॉ. एनके यादव का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बताया गया कि वह आवश्यक बैठक में व्यस्त हैं। उनका पक्ष सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और साफ हो सकेगी।


इधर, भागलपुर और नवगछिया के बीच जहाज सेवा को लेकर रविवार को एक राहत की खबर भी सामने आई। बियाडा जहाज घाट से भागलपुर और नवगछिया के बीच जहाजों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया। शनिवार को एमवी गोपीनाथ का परिचालन क्रू मेंबरों के अचानक दुर्गा पूजा की छुट्टी पर चले जाने के कारण पूरी तरह ठप हो गया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।


जहाज संचालक राज शेखर के अनुसार, स्थिति को देखते हुए कोलकाता से दूसरे क्रू मेंबरों को तत्काल बुलाया गया। नए क्रू सदस्यों के पहुंचने के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे से एमवी गोपीनाथ का परिचालन फिर से बहाल कर दिया गया। इसके बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच जहाज सेवा सामान्य तरीके से चलती रही।


वहीं बियाडा जहाज घाट के पूर्वी छोर पर फंसे एमवी राजेंद्र प्रसाद को निकालने की कवायद भी तेज कर दी गई है। इसके संचालक विक्रांत वैभव ने बताया कि जहाज को बाहर निकालने के लिए ड्रेजिंग जहाज ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। ऐसे में एक तरफ जहाज सेवा सामान्य होने से यात्रियों को राहत मिली है, तो दूसरी तरफ जाह्नवी घाट पर एमएलसी की गाड़ी को जहाज पर चढ़ाने का मामला अब प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है।