ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

BSEB ऑफिस में बाहर STET अभ्यर्थी का हंगामा, कहा - बोर्ड की गड़बड़ी से बदला सब्जेक्ट, अब नहीं हो रहा सुधार; जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से हर साल अबतक एक बार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का आयोजन किया जाता है। इसमें राज्यभर के शिक्षक अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं।

BSEB ऑफिस में बाहर STET अभ्यर्थी का हंगामा, कहा - बोर्ड की गड़बड़ी से बदला सब्जेक्ट, अब नहीं हो रहा सुधार; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से हर साल अबतक एक बार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का आयोजन किया जाता है। इसमें राज्यभर के शिक्षक अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। इसके पीछे का मकसद होता है कि वह राज्य सरकार के तरफ से सरकारी टीचर बनने को लेकर जो परीक्षा ली जा रही है उसमें शामिल होने के पात्र हो। 


इस परीक्षा में मूल रूप से बीएड,डीएलएड,एमएड डिग्री वाले शामिल होते हैं। ऐसे में इस बार जो परीक्षा आयोगित की गई उसमें बड़े पैमाने पर सर्वर गड़बड़ी की बातें निकल कर सामने आ रही है। जिसको लेकर टीचर स्टूडेंट लगातार बीएसइबी का चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में अब आज एक बार फिर इन अभ्यर्थी  ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति गेट के पास जमकर हंगामा किया है। 


दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से इस बार जो एसटीईटी परीक्षा ली की गई थी उसमें सर्वर समस्या के कारण कई स्टूडेंट के विषय बदल दिए गए। इसके बाद इन स्टूडेंट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आकर सुधार को लेकर आवेदन भी दिया। उसके बाद उन्हें यह कहा गया कि आपलोग पहले परीक्षा में शामिल हो इस समस्या को बाद में दूर कर लिया जाएगा। 


इसके बाद अब ये अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया। जिसमें कई लोग सफल भी हो गए लेकिन अब इनलोगों को बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोगित परीक्षा में शामिल होने से वंचित किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद अब ये लोग लगातार शिक्षा विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन इसनकी समस्या का समाधान होता नहीं नजर आ रहा है। 

पटना से इंद्रजीत की रिपोर्ट