ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ

गया जिले के शेरघाटी स्थित एसएमएसजी कॉलेज में एक नवविवाहिता शादी के तुरंत बाद दूल्हे के साथ मैट्रिक परीक्षा देने पहुंची। हाथ में एडमिट कार्ड और घूंघट में परीक्षा हॉल तक गई दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

बिहार न्यूज
परीक्षा केंद्र पर बन गया चर्चा का विषय
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA:गया जिले के शेरघाटी स्थित एसएमएसजी कॉलेज से एक खुबसुरत तस्वीर सामने आई है। जहां शादी के तुरंत बाद एक नवविवाहिता मैट्रिक परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचीं। उसे सेंटर तक पहुंचाने के लिए दूल्हा भी गाड़ी लेकर पहुंचा। जब तक वह परीक्षा देती रही तब तक वह कार में ही बैठा रहा और अपनी दुल्हनियां के परीक्षा केंद्र से निकलने का इंतजार करता रहा। 


दुल्हन अपने दूल्हे के साथ सजी-धजी गाड़ी में परीक्षा केंद्र आई। हाथ में एडमिट कार्ड लिए और घूंघट में वह सीधे परीक्षा हॉल तक गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद दुल्हन दूल्हे के साथ अपने ससुराल के लिए रवाना हो गई।


यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस समय मैट्रिक की परीक्षा चल रही है और कई छात्र-छात्राएं परीक्षा देने केंद्र पर पहुंच रहे हैं। दुल्हन के इस अंदाज को देखने के लिए छात्रों की भीड़ भी जुट गई।


यह मामला शिक्षा को प्राथमिकता देने का प्रेरणादायक संदेश देती है। शादी जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के बीच भी अगर संकल्प मजबूत हो तो पढ़ाई का मार्ग नहीं रुकता। समाज के लिए यह मिसाल बन गई है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, शिक्षा कभी पीछे नहीं रहनी चाहिए।

गया से नितम राज की रिपोर्ट

टैग्स