ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

'सर प्लीज पास कर दीजिए वरना शादी टूट जाएगी ...', परीक्षा की कॉपी में छात्र-छात्राओं का दिखा अजीबोगरीब अंदाज; 'I Love You' वाला प्रेम पत्र भी वायरल

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) अपनी अनोखी घटनाओं के लिए अक्सर चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र 2024-28) की परीक्षा की कॉपियों ने शिक्षकों के होश उड़ा दिए हैं।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) अपनी अनोखी घटनाओं के लिए अक्सर चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र 2024-28) की परीक्षा की कॉपियों ने शिक्षकों के होश उड़ा दिए हैं। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे परीक्षक उस समय दंग रह गए जब उन्होंने कॉपियों में उत्तर की जगह शादी की मिन्नतें, रिश्वत का लालच और प्रेम पत्र लिखे देखे।


विश्वविद्यालय की इस परीक्षा में एक छात्र ने भावनात्मक कार्ड खेलते हुए कॉपी में लिखा, "गुरुजी, आपने पास नहीं किया तो मेरी शादी नहीं होगी। मेरी शादी की उम्र भी हो गई है। अगर आप मुझे पास कर देते हैं, तो गुरु दक्षिणा में आपको मिठाई खिलाऊंगा।" छात्र की यह गुहार सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। शिक्षक हैरान हैं कि छात्र पढ़ाई की जगह शादी की चिंता में डूबे हैं।


छात्रों की लापरवाही और ज्ञान का स्तर इस कदर गिरा हुआ है कि एक छात्र ने प्रश्न के उत्तर में भारी ब्लंडर कर दिया। 'पद्मावत' के लेखक (मलिक मोहम्मद जायसी) का नाम पूछे जाने पर छात्र ने देश के प्रथम राष्ट्रपति 'डॉ. राजेंद्र प्रसाद' का नाम लिख दिया। इतना ही नहीं, एक अन्य छात्र ने तो उत्तर पुस्तिका को ही प्रेम पत्र में बदल दिया और उसमें "आई लव यू पूजा" लिख डाला।


कॉपियों की जांच कर रहे परीक्षकों का कहना है कि इस तरह के अतरंगी जवाब उन छात्रों की कॉपियों में अधिक मिल रहे हैं, जिनका मुख्य विषय (Honours) हिंदी नहीं है। एक परीक्षक ने बताया कि छात्र उत्तर लिखने के बजाय पास करने के लिए इमोशनल ब्लैकमेलिंग का सहारा ले रहे हैं। मिठाई देने का वादा और निजी जीवन की दुहाइयां देना अब कॉपियों में आम बात हो गई है।


यह घटना न केवल छात्रों की गंभीरता पर सवाल उठाती है, बल्कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली की उस स्थिति को भी दर्शाती है जहां छात्र बिना तैयारी के परीक्षा हॉल में पहुंच रहे हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए यह एक चुनौती है कि कैसे इन विसंगतियों को दूर किया जाए और परीक्षा की शुचिता बनाए रखी जाए। फिलहाल, इन अतरंगी उत्तरों वाली कॉपियों ने बिहार के शिक्षा जगत में एक नई बहस छेड़ दी है।