ब्रेकिंग
बिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनमुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्याअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानूनबिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनमुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्याअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानून

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदन

BPSC ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत 32,388 पदों पर नियुक्ति होगी। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे।

बिहार न्यूज
इंतजार की घड़ी हुई खत्म
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,388 रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।


आयोग ने भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।


वहीं, आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 रखी गई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


TRE-4.0 के तहत बिहार में शिक्षकों के कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और अन्य आवश्यक जानकारी अभ्यर्थी BPSC की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।


 BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदन