ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

BPSC Teacher News: BPSC TRE-3 के शिक्षकों की पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की भी होगी तैनाती, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

BPSC Teacher News: BPSC TRE-3 के शिक्षकों की पोस्टिंग से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आयी है। बीपीएससी के द्वारा तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों की तैनाती अगले महीने यानी अप्रैल में की जाएगी।

 BPSC Teacher News
BPSC TRE-3-प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की भी होगी तैनाती
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

BPSC Teacher News: BPSC TRE-3 के शिक्षकों की पोस्टिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। बीपीएससी के द्वारा तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों की तैनाती अगले महीने यानी अप्रैल में की जाएगी। इस चरण में 65,716 विद्यालय अध्यापकों की स्कूलों में नियुक्ति या पदस्थापना की कवायद शिक्षा विभाग शुरू करने जा रहा है।


खबरों के मुताबिक शुरुआती दौर में सबसे पहले चयनित प्रधान शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और विद्यालय अध्यापकों को जिला/प्रमंडल और प्रखंड आदि का आवंटन होगा। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से अनुशंसित करीब 43 हजार प्रधान शिक्षक/प्रधानाध्यापक और तीसरे चरण (TRE-3) में चयनित 65,716 विद्यालय अध्यापकों की स्कूलों में नियुक्ति या पदस्थापना की कवायद शिक्षा विभाग शुरू करने जा रहा है। आपको बता दें कि पोस्टिंग पर विचार के लिए शिक्षा विभाग ने पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है।


सूत्रों के अनुसार इन सभी की पदस्थापना अप्रैल महीने में की जाएगी। तीसरे चरण के विद्यालय अध्यापकों को स्कूल आवंटित किये जाने हैं। वहीं अंतर जिला तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे रिक्तियां भी सामने आ जायेंगी। रिक्तियों की स्थिति साफ होने के बाद विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति करने की रणनीति बनायी जा रही है। विद्यालय अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने की कवायद भी अप्रैल में ही की जानी है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता