ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल

BPSC TRE 3 पेपर लीक मामला: महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार, EOU ने उज्जैन से दबोचा

PATNA: बीपीएससी टीआरई तीन के पेपर लीक मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने प्रश्न पत्र लीक मामले में शामिल चार आ

BPSC TRE 3 पेपर लीक मामला: महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार, EOU ने उज्जैन से दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीपीएससी टीआरई तीन के पेपर लीक मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने प्रश्न पत्र लीक मामले में शामिल चार आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद भारी हंगामा हुआ था। सरकार ने बीपीएससी टीआरई तीन के पेपर लीक मामले की जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध इकाई को सौंपा था। इस मामले में अब ईओयू को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर ईओयू की टीम ने उज्जैन से पेपर लीक कांड के चार अरोपियों को गिरफ्तार किया है।


इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान ईओयू को इन चारों के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद से ही ईओयू की टीम चारों आरोपियों को लगातार तलाश कर रही थी। ईओयू को जानकारी मिली थी कि पेपर लीक कांड में इनकी अहम भूमिका रही है। जांच के दौरान ईओयू को पता चला कि चारों उज्जैन में छिपे हुए हैं। इसके बाद बिहार से ईओयू की टीम उज्जैन पहुंची और चारों को धर दबोचा।


चारों को गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। चारों को ईओयू ने उज्जैन की कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने ईओयू को 22 अप्रैल तक की ट्रांजिट रिमांड दी है। ईओयू की टीम चारों को अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हुई है। टीम कल दोपहर या शाम तक पटना पहुंच जाएगी। पटना पहुंचने के बाद ईओयू चारों को कोर्ट में पेश करेगी और कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पूछताछ करेगी।