ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

BPSC Topper Story: कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, 3 बार लगातार फेल होने के बाद नीरज को मिली बड़ी सफलता

PATNA: बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) ने 26 नवम्बर की देर शाम 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। सीतामढ़ी के उज्जवल कुमार उपकर टॉपर बने हैं तो वही गया

BPSC Topper Story: कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, 3 बार लगातार फेल होने के बाद नीरज को मिली बड़ी सफलता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) ने 26 नवम्बर की देर शाम 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। सीतामढ़ी के उज्जवल कुमार उपकर टॉपर बने हैं तो वही गया के रहने वाले सर्वेश कुमार सेकंड टॉपर बने हैं जबकि थर्ड टॉपर शिवम तिवारी, फोर्थ टॉपर पवन कुमार, विनीत आनंद ने पांचवा स्थान, क्रांति कुमार ने छठा, संदीप सिंह ने सांतवा, राजन भारती आठवां, चंदन कुमार नौवां रैंक वही जमुई के नीरज कुमार ने 10वां रैंक हासिल किया है। तीन बार लगातार असफल होने के बाद भी नीरज कुमार ने प्रयास जारी रखा और अंतत: उन्हें सफलता मिल ही गयी। कहते भी है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होगी। अब नीरज कुमार ऑफिसर बन चुके हैं। 


उन्हें इंप्लायमेंट ऑफिसर आवंटित किया गया है। नीरज कुमार ने जमुई जिले का नाम रोशन किया है। इस बात की जानकारी मिलते ही जमुई विधायक श्रेयसी सिंह नीरज से मिलने घर पहुंच गयीं। नीरज को मिठाई खिलाकर इस सफलता की बधाई और शुभकामनाएं दीं। 


जमुई के नीरज ने BPSC एग्जाम लगातार 3 बार दी लेकिन PT में भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और अपनी तैयारियों को जारी रखा और आखिरकार सफलता मिल ही गयी। नीरज ने बिहार में 10वां स्थान हासिल किया है। गौरतलब है कि 69वीं बिहार लोक सेवा आयोग के परिणाम जारी किए गए हैं, जिसमें जमुई जिले के रहने वाले नीरज ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है।


 जमुई के खैरा प्रखंड क्षेत्र के सिंगारपुर के रहने वाले मिठाई कारोबारी मंटू गुप्ता के पुत्र नीरज ने अपने चौथे प्रयास में बीपीएससी की परीक्षा पास की है। नीरज ने अपनी असफलता से हार मानने के बजाय उससे संघर्ष करते हुए टॉप टेन में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। 


नीरज ने बताया कि इससे पहले वो जितनी भी बार परीक्षा में बैठे वो प्रारंभिक परीक्षा में भी सफल नहीं हो सके लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। नीरज ने बताया कि जब उन्हें लगातार असफलता हाथ लग रही थी तब उन्हें कई बार अपनी तैयारियों पर संदेह भी होता था लेकिन उन्होंने अपनी तैयारियां जारी रखी. वही जमुई विधायक का श्रेयसी सिंह भी नीरज के सफल होने पर घर पहुंच कर नीरज को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर किया हौसला अफजाई की। कहा कि नीरज ने गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता