ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

BPSC Prelims Admit Card: BPSC 67वीं प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड..

PATNA : बीपीएससी के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाईट पर 67वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के प्रीलिम्स प्रवेश पत्र जारी कर दिया

BPSC Prelims Admit Card: BPSC 67वीं प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बीपीएससी के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाईट पर 67वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के प्रीलिम्स प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। वहीं बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8 मई को राज्य के 1083 परीक्षा केंद्रों पर होगी। 


यहां से करें प्रीलिम्स प्रवेश पत्र डाउनलोड 

बीपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in  और onlinebpsc.bihar.gov.in  पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थी बीपीएससी 67वें प्रिलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव होने के बाद अपने लॉग-इन विवरणों के माध्यम से एक्सेस, प्रिंट और डाउनलोड कर पाएंगे। 


08 मई को आयोजित होगी परीक्षा

आयोग के जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार,  बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा, राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8 मई 2022 को दोपहर के 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। 


1083 परीक्षा केंद्रो का आयोजन

बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं संयुक्त परीक्षा का आयोजन 38 जिलों के लगभग 1083 परीक्षा केंद्रो पर किया जाएगा। 8 मई को होने वाली यह प्रारंभिक परीक्षा कुल 150 अंकों की होनी है। परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाऐंगे। 


इस तरह करें BPSC 67th Pre Admit Card डाउनलोड

सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 

होमपेज पर अधिसूचना बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें। 

लॉगिन पेज पर अपना विवरण जैसे पंजीकरण, कैप्चा, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट करें। 

जिसके बाद बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर आ जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें