ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

BPSC ने जारी किया 67वीं का फाइनल रिजल्ट, स्टेट टॉपर बने अमन आनंद; इतने लोगों को मिली सफलता

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।इस परीक्षा में राज्यभर में अमन आनंद ने टॉप किया है। इसके साथ ही नि

BPSC ने जारी किया 67वीं का फाइनल रिजल्ट, स्टेट टॉपर बने अमन आनंद; इतने लोगों को मिली सफलता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से  67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।इस परीक्षा में राज्यभर में अमन आनंद ने टॉप किया है। इसके साथ ही  निकिता कुमारी दूसरे और अंकिता चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। जबकि इसमें कुल कुल 799 स्टूडेंट ने सफलता हासिल की है। बीपीएससी 67वीं का फाइनल रिजल्ट अभ्यर्थी www.bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। 


दरअसल, इस परीक्षा में बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए 88, बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी) के लिए 20, राज्य टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के लिए 21, जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 3, सब इलेक्शन ऑफिसर के लिए 4, बिहार एजुकेशन सर्विस के लिए 12, एक्साइस सुपरिटेंडेंट के लिए 2, सब रजिस्ट्रार , जॉइंट सब रजिस्ट्रार के लिए 5 का चयन हुआ है।


मालूम हो कि, 802 पदों के लिए ली गई बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा में 11607 को सफलता मिली थी। इसमें अनारक्षित पुरुष वर्ग की कटऑफ 113 मार्क्स रही थी। जबकि अनारक्षित महिला वर्ग की कटऑफ 109 मार्क्स रही थी। ईडब्ल्यूएस पुरुष वर्ग की कटऑफ 109 मार्क्स और ईडब्ल्यूएस महिला वर्ग की कटऑफ 105 मार्क्स रही थी। जबकि  67वीं प्रीलिम्स परीक्षा में चार लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 


आपको बताते चलें कि, बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा में 2104 अभ्यर्थियों को सफलता मिली थी। मुख्य परीक्षा 29 से 31 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी जिसमें 11हजार 607 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा के माध्यम से 800 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी।