ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

BPSC EXAM : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, BPSC मेन्स की फ्री में होगी तैयारी

BPSC EXAM : अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक (नियोजन) ने प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से कहा है कि यहां मुख्य परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, तो

BPSC EXAM : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, BPSC मेन्स की फ्री में होगी तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : BPSC 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के बाद अब आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि की भी घोषणा कर दी है। इसके बाद अब इसकी तैयारी हो लेकर बिहार सरकार ने बड़ी पहल की है। अब इस परीक्षा में मेंस पेपर की तैयारी बिहार सरकार फ्री में करवाने जा रही है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारी भी कर ली गई है। 


दरअसल, बिहार सरकार प्रारंभिक परीक्षा में सफल छात्रों को मुफ़्त में तैयारी करवाने की तैयारी में जुट गई है। BPSC की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्य परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करवाने की जिम्मेदारी श्रम संसाधन विभाग को दी गई है। इसको लेकर विभाग के तरफ से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। 


श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने निर्देश दिया है कि नियोजन भवन के छठे मंजिल पर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय के करियर इन्फॉर्मैशन सेंटर में अभ्यर्थियों को तैयारी कारवाई जाएगी। मुख्य परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को BPSC परीक्षा पास कर नियोजन पदाधिकारी, सहायक निदेशक, उप निदेशक के पद पर कार्यरत अधिकारी मार्गदर्शन देंगे और तैयारी करवाएंगे।


इधर,  विभाग ने मुख्य परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी विभाग के द्वारा जारी एक मोबाईल नंबर 8825274020 पर संपर्क कर अपना निबंधन करवा सकते हैं। मुख्य परीक्षा की निःशुल्क तैयारी के लिए अभ्यर्थी 23 फरवरी तक अपना निबंधन करवा सकते हैं।