ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Bihar Crime: 15 लाख रंगदारी नहीं देने पर LIC एजेंट के घर पर फेंका बम, इलाके में दहशत

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी एलआईसी एजेंट को मिल रही थी। बदमाशों ने दरवाजे पर दो बम फेंक दिया और मौके से फरार हो गये। बम विस्फोट होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

BIHAR POLICE
बम ब्लास्ट से दहशत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एलआईसी एजेंट के घर पर बदमाशों ने बम फेंक दिये। रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर बदमाशों ने यह कदम उठाया। गोआ भगवान निवासी एलआईसी एजेंट से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। 


रंगदारी नहीं देने पर  जान से मारने की धमकी एलआईसी एजेंट को मिल रही थी। बदमाशों ने दरवाजे पर दो बम फेंक दिया और मौके से फरार हो गये। बम विस्फोट होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बम ब्लास्ट की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।


 इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना फकुली थाना क्षेत्र के गोआ भगवान इलाके का है। बम ब्लास्ट की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित एलआईसी एजेंट से पूरी घटना की जानकारी ले रही है। उनसे उस मोबाइल नंबर को भी लिया जा रहा है जिससे उन्हें रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी की रकम नहीं देने पर घर पर बम से हमला किया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

टैग्स