ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BJP विधायक को आया भयंकर गुस्सा, आम और लीची के लिए भतीजी पर टूट पड़ी

BETTAH : राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया में मचे घमासान की तस्वीर अभिशाप भी नहीं हुई है कि बीजेपी के विधायक का लीची के बगीचे में मारपीट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आ

BJP विधायक को आया भयंकर गुस्सा, आम और लीची के लिए भतीजी पर टूट पड़ी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTAH : राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया में मचे घमासान की तस्वीर अभिशाप भी नहीं हुई है कि बीजेपी के विधायक का लीची के बगीचे में मारपीट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि बीजेपी के विधायक रश्मि वर्मा का यह तस्वीर है. जो हाथों में खुद पेड़ की टहनियों से सामने वाले की पिटाई करते हुए दिख रही है. यह वीडियो बिहार के नरकटियागंज का है. जहां पारिवारिक विवाद के बीच बीजेपी के विधायक ने बगीचे से लीची आम तोड़े जाने के विवाद में खुद मैदान में उतर कर मोर्चा संभाल लिया है. 


जो तस्वीर आप देख रहे हैं उसमें आप साफ देख सकते है कि किस तरीके से बीजेपी के विधायक ने खुद अपने विरोधियों को लीची आम के डंडे से पीट-पीटकर बगीचे से भगाने की कोशिश कर रही है. अब आपको बता दें कि पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि रश्मि वर्मा के परिवार के दूसरे सदस्यों के बीच जमीन को लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है. इस बीच बगीचे में मौजूद और उनके परिवार के दूसरे सदस्य बगीचे के जमीन पर पहुंच जाते हैं, इसी बात को लेकर विधायक रश्मि वर्मा काफी गुस्से में आ जाती हैं और अपनी भतीजी के साथ मारपीट करने लग जाती है. 


हालांकि अब तक इस पूरे मामले में रश्मि वर्मा या अन्य के तरफ से कोई सफाई नहीं आई है. लेकिन इस लड़ाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता