ब्रेकिंग
Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...

भाजपा विधायक को लोगों ने खदेड़ा, धक्का मारकर गांव से निकाला, MLA के साथ हाथापाई की नौबत

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं को विरोध का भी सामना करना पड़

भाजपा विधायक को लोगों ने खदेड़ा, धक्का मारकर गांव से निकाला, MLA के साथ हाथापाई की नौबत
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. हाजीपुर सीट से विजयी भाजपा विधायक अवधेश सिंह को भी भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है. पीएचसी का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा विधायक को लोगों ने गांव से खदेड़ दिया. इस दौरान विधायक के साथ हाथापाई तक की नौबत आ पड़ी.


मामला वैशाली जिले के हाजीपुर का है. जहां दयालपुर गांव में चुनावी दौरा पर निकले हाजीपुर विधायक को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. उनके खिलाफ लोगों का आक्रोश कुछ इस कदर भड़का कि पीएचसी का उद्घाटन किए बगैर विधायक को बैरंग उल्टे पांव लौटना पड़ा. वैसे तो भाजपा विधायक अवधेश सिंह अपने शांत स्वभाव के माने जाते हैं लेकिन इस विरोध के दौरान लोगों के साथ हाथापाई की नौबत आ गई.


विधायक अवधेश सिंह दयालपुर में पीएचसी का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उन्होंने क्षेत्र विकास मद से खस्ताहाल पीएचसी भवन का जीर्णोद्धार कराया था. लोगों का कहना है उद्घाटन का समय चुनाव से ठीक पहले शायद इसलिए चुना था कि इसका इम्पैक्ट मिले पर सब उल्टा हो गया. पीएचसी आने वाली जर्जर सड़क को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. आक्रोशित लोगों को विधायक ने समझाने की कोशिश की और कहा कि पीएचसी ठीक करने की कोशिश की है अबकी बार, अगली बार सड़क भी बनवा देंगे.


भाजपा विधायक को लोगों ने खदेड़ा, धक्का मारकर गांव से निकाला, MLA के साथ हाथापाई की नौबत


वैशाली में सत्ताधारी दल के नेताओं को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले महनार में जदयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा का भी जमकर विरोध किया गया था. मंगलवार को उमेश कुशवाहा समर्थकों के साथ चकेशो गांव पहुंचे थे. जहां लोगों ने उनका जमकर विरोध किया. समर्थकों ने मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन बात बिगड़ गई और हाथापाई शुरू हो गई.

टैग्स