ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कल पहली बार बिहार आएंगे नितिन नबीन, पटना में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 9 फरवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत होगा, इसके बाद बापू सभागार में अभिनंदन कार्यक्रम और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। अगले दिन विधानसभा जाएंगे।

बिहार न्यूज
दो दिवसीय बिहार दौरा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कल 9 फरवरी पहली बार नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। 09 फरवरी की सुबह वो पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। 


पटना एयरपोर्ट से नितिन नबीन सीधे गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार के लिए रवाना होंगे। जहां स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन होगा। पटना के बापू सभागार में बिहार के सभी कोने से बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और नितिन नबीन का स्वागत और सम्मान करेंगे। उसके बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वो शामिल होंगे। 


इस दौरान नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और इस दौरान बैठक भी करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अगले दिन 10 फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार विधानमंडल पहुंचेंगे और विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।

पटना से सिद्धी सिंह की रिपोर्ट