ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

हायाघाट में बीजेपी विधायक रामचंद्र साहू के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, ग्रामीणों ने गांव से बाहर जाने को कहा

दरभंगा के हायाघाट में भाजपा विधायक और प्रत्याशी रामचंद्र साहू को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। अटहर चौक पर ग्रामीणों ने विकास कार्यों की कमी पर नारेबाजी की और उन्हें गांव से बाहर जाने को मजबूर किया।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DARBHANGA: हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं स्थानीय विधायक रामचंद्र साहू को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ गया। क्षेत्र के अटहर पंचायतों के अटहर चौक पर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाज़ी की और उन्हें गांव से बाहर जाने को मजबूर कर दिया।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल में क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। सड़क, नाला, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की हालत बद से बदतर है। लोगों का कहना है कि विधायक रहते हुए साहू ने क्षेत्र की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया।


ग्रामीण का कहना है कि इनकी जीत सिर्फ बीजेपी के नाम पर होती है। जनता पार्टी को देखकर वोट दे देती है, लेकिन ये उसका फायदा उठाते हैं। वही विधायक ने अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया।