ब्रेकिंग
‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

नीतीश पूजा पंडालों में घूमते नजर आए लेकिन बीजेपी नेताओं ने बनाई दूरी, आपदा के कारण रविशंकर प्रसाद भी दशहरा नहीं मनाएंगे

PATNA : सप्तमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के पूजा पंडालों में देवी दर्शन करते नजर आए। सीएम नीतीश आज अष्टमी के अवसर पर भी देवी मंदिरों में पूजा पाठ करने को पहुंचे लेकिन बीजेपी के नेताओं

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA : सप्तमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के पूजा पंडालों में देवी दर्शन करते नजर आए। सीएम नीतीश आज अष्टमी के अवसर पर भी देवी मंदिरों में पूजा पाठ करने को पहुंचे लेकिन बीजेपी के नेताओं ने पूजा पंडालों से दूरी बना ली है।

पूजा पंडालों में नहीं जाएंगे रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि वह पटना के पूजा पंडालों में इस साल देवी दर्शन नहीं करेंगे। आज दोपहर दिल्ली से पटना पहुंचे रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राजधानी के लोग आपदा से प्रभावित हैं लिहाजा उन्होंने फैसला किया है कि वह दशहरा नहीं मनाएं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह अगले 3 दिनों तक पटना में रहेंगे लेकिन किसी पूजा पंडाल में जाने की बजाय आपदा प्रभावित जनता के बीच जाकर राहत का काम देखेंगे।

पूजा के नाम पर हो रही सियासत?

रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि वह राजेंद्रनगर नगर, कंकड़बाग, बहादुरपुर सहित पटना के ग्रामीण इलाकों में आपदा की स्थिति का जायजा लेंगे। आपदा के बीच नीतीश कुमार एक तरफ जहां पूजा पंडालों में घूमते नजर आए वहीं बीजेपी नेताओं ने इस से दूरी बनाकर  लोगो  के बीच  नया मैसेज देने की कोशिश की है।