ब्रेकिंग
पटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिस

इधर नीतीश की प्रेस कांफ्रेंस उधर चिराग का बड़ा हमला, 7 निश्चय में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजकर रहेंगे

PATNA : पटना में आज जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के नेताओं के साथ बैठकर विधानसभा चुनाव में गठबंधन का एलान कर रहे थे, उधर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. च

इधर नीतीश की प्रेस कांफ्रेंस उधर चिराग का बड़ा हमला, 7 निश्चय में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजकर रहेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  पटना में आज जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के नेताओं के साथ बैठकर विधानसभा चुनाव में गठबंधन का एलान कर रहे थे, उधर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. चिराग ने उसी वक्त ट्वीट कर कहा कि वे सात निश्चय में घोटाला करने वालों को जेल भेज कर रहेंगे.


चिराग पासवान का बड़ा हमला
पटना में नीतीश कुमार और बीजेपी नेताओं की साझा प्रेस कांफ्रेंस में जब नीतीश कुमार ये कह रहे थे कि कौन क्या बोलता है वे इसकी चिंता नहीं करते. उसी वक्त चिराग पासवान ने ट्वीट किया.उन्होंने ट्वीटर पर लिखा “अगली सरकार बनते ही सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की जाँच कर सभी दोषीयों को जेल भेजा जाएगा व लम्बित राशि का तुरंत भुगतान किया जाएगा ताकि अधूरे पड़े कार्य पुरे हों सके.”


जाहिर तौर पर चिराग पासवान ने साफ कर दिया कि वे उस प्रेशऱ से नहीं डरने वाले हैं जो जेडीयू और बीजेपी बना रहे हैं. नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं से ये कहलवा रहे थे कि एलजेपी बिहार में एनडीए में शामिल नहीं है. लेकिन चिराग पासवान सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे.



चार दिन पहले चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के सात निश्चय को लेकर अपनी पार्टी के प्रवक्ता से बयान दिलवाया था. लेकिन आज खुद हमला बोला. चिराग ने पहली दफे नीतीश कुमार पर इतना बडा हमला बोला है. जाहिर है चिराग नीतीश कुमार से आर-पार की लड़ाई के लिए मैदान में उतर चुके हैं.

टैग्स