ब्रेकिंग
सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरसीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

Bihar Road Accident : बाइक सवार तीन मजदूर को तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर गई तीनों की जान

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रह

Bihar Road Accident : बाइक सवार तीन मजदूर को तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर गई तीनों की जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में रफ्तार का कहर देखने को मिली है। यहां सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हो गई है। यह घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगरहा डीह स्थित NH- 28 की है।यह घटना ट्रक की चपेट में आने से हुआ है, जहां एक बाइक पर सवार तीनों युवक मजदूरी करके घर वापस लौट रहे। तभी घटना के शिकार हो गए। 


वहीं, इस घटना में तीनों मृतक युवक की पहचान फुलवारिया थाना क्षेत्र के बगरहा डीह वार्ड-13 निवासी सिंघौ महतो का 24 वर्षीया पूत्र सिकंदर महतो, अरुण दास का 26 वर्षीया पुत्र दिलीप दास और वार्ड-9 के रहने वाले सुधीर महतो का 22 वर्षीया पुत्र चंदन महतो के रुप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आलापुर मुसहरी से काम करके घर लौट रहा था। तभी बगराहा डीह के समीप NH- 28 पर ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही बाइक सवार सिकंदर महतो की मौत हो गई । दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। 


इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाने पुलिस को सूचना दी, सुचना मिलते ही मौके पर फुलवरिया थाने की पुलिस पहुंच कर घायल यूवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों युवक के भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता