ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बाइक एजेंसी के मालिक के भाई ने किया सुसाइड, राइफल से खुद को मारी गोली

HAJIPUR: हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हीरो बाइक एजेन्सी के मालिक बसंत सिंह के छोटे भाई ने राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में हड़कं

बाइक एजेंसी के मालिक के भाई ने किया सुसाइड, राइफल से खुद को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हीरो बाइक एजेन्सी के मालिक बसंत सिंह के छोटे भाई ने राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाजीपुर के पासवान चौक स्थित हीरो बाइक एजेंसी के मालिक बसंत सिंह का छोटा भाई पेशे से अधिवक्ता दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। 


एसडीपीओ अंजनी कुमार समेत कई पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। लोगों का कहना था कि अपने पिता और बेटे की मौत के बाद गुड्डू सिंह काफी तनाव में रहते थे। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि गुड्डू सिंह के ऊपर काफी कर्ज था। हालांकि पुलिस घटना की हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।


 मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू सिंह पिछले एक सप्ताह तक गायब थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। जिसके बाद 18 अप्रैल को वे खुद घर लौटे थे। घर लौटने के बाद आज उन्होंने अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें