ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ आज मुजफ्फरपुर बंद का है आह्वान, इन दलों ने किया समर्थन

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर मुख्यालय में स्थित बिजली विभाग कार्यालय में बीते दिनों उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया. लोगों का आरोप था कि स्मार्ट प्रीपेड स्मार्ट मीटर के रिचार्ज

बिहार: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ आज मुजफ्फरपुर बंद का है आह्वान, इन दलों ने किया समर्थन
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर मुख्यालय में स्थित बिजली विभाग कार्यालय में बीते दिनों उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया. लोगों का आरोप था कि स्मार्ट प्रीपेड स्मार्ट मीटर के रिचार्ज में घपला किया जा रहा है. जिसको लेकर आज जिले में बंद का ऐलान किया गया है. लोगों का कहना था कि ज्यादा रिचार्ज करने के बाद भी लोगों का बकाया दिख रहा है. उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर तेजी से चलने का भी दावा किया जा रहा है. 


स्मार्ट मीटर में रिचार्ज कराने से परेशान होने के बाद लोग जब बिजली विभाग में इसकी शिकायत लेकर पहुंचे तो अधिकारियों ने जबाब देने से आनाकानी की. व गोल मटोल जबाब दिया. वहीं जब लोगों ने समस्या का निदान देने को कहा तो अधिकारी ने धक्का देकर लोगों को भगाना शुरू कर दिया. जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए व जमकर हंगामा किया । मजबूरन बिजली विभाग ने त्वरित कुछ लोगों के पैसे उन्हें वापस कर दिए व अधिकारी ने इसे छोटी सी खामी बताई. 


बता दें कि बिहार सिविल सोसाइटी की ओर से चलाए जा रहे प्रीपेड मीटर हटाओ पोस्टपेड मीटर लगाओ अभियान समिति की बैठक में अनियमितताओं के खिलाफ 12 जून को मुजफ्फरपुर बंद का प्रस्ताव रखा गया था. जिसे सर्वसम्मति से सोसाइटी के सदस्यों ने पारित कर दिया. 


जहां निर्णय लिया गया कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरपुर को सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा. इससे व्यापारी, ग्राहकों व आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता