ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक बिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक

बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, सितंबर से लौटेगा जुर्माना

PATNA : कोरोना संकट के इस दौर में बढ़े बिजली बिल से परेशान घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देनी की तैयारी है. उनके बिजली बिल की राशि स्वत: कम हो जाएगी. इसके लिए उन्ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के इस दौर में बढ़े बिजली बिल से परेशान  घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देनी की तैयारी है. उनके बिजली बिल की राशि स्वत: कम हो जाएगी. इसके लिए उन्हें बार-बार दफ्तर का चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है.  

बिजली कंपनी के स्वीकृत लोड से अधिक खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का सितंबर से जुर्माना वापस होगा. बिजली कंपनी मुख्यालय के पदाधिकारियों के अनुसार  सॉफ्टवेयर में बदलाव का काम पूरा हो चुका है. अब जुर्माने की राशि सितंबर के बिजली बिल में घटाई जाएगी, यानि की लॉकडाउन में लोगों को राहत मिलेगी. 

बिजली कंपनी ने यह तय किया है कि इस बार बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग के निर्णय  के अनुसार  इस बार बिजली उपभोक्ताओं को लोड बढ़ने से जो पेनाल्टी लगी है, उसे माफ कर दिया जाएगा. पेनाल्टी की वजह से बिजली बिल की राशि काफी बढ़ गई थी.इस महीने आने वाले बिजली बिल में पेनाल्टी के रुप में ली गई राथि को बिजली खपत पर आई बिल की राशी से घटा कर दिया जाएगा. पहले जो अधिक पैसे दिए गए हैं, वह नए बिजली बिल से घटा देने पर उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. 

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान तय लोड से अधिक बिजली खपत होने पर ग्राहको से पेनाल्टी ली गई थी. लोगों के घर में रहने के कारण ज्यादा बिजली खपत हुई थी. पेनाल्टी के कारण घरेलू उपभोक्ताओं का बिल बढ़कर दोगुना हो गया था, जिसे अब माफ करने का फैसला लिया गया है. पेनाल्टी की वजह से जो राशि बढ़ी, उसे माफ कर दिया जाएगा.