ब्रेकिंग
2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

बिजली वाला नया स्मार्ट मीटर अब घर के बाहर ही लगेगा, BSNL के अलावे JIO का सिम भी डाला जाएगा

PATNA : सरकार ने भले ही हर बिजली उपभोक्ता के घर में स्मार्ट मीटर लगाने का ऐलान कर रखा हो लेकिन हकीकत यह है कि इस स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार बेहद सुस्त है। स्मार्ट मीटर में उ

बिजली वाला नया स्मार्ट मीटर अब घर के बाहर ही लगेगा, BSNL के अलावे JIO का सिम भी डाला जाएगा
Editor
3 मिनट

PATNA : सरकार ने भले ही हर बिजली उपभोक्ता के घर में स्मार्ट मीटर लगाने का ऐलान कर रखा हो लेकिन हकीकत यह है कि इस स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार बेहद सुस्त है। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसकी वजह कहीं ना कहीं स्मार्ट मीटर में जंपिंग रीडिंग भी है। जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाया अक्सर वह शिकायत करते हैं कि उनका बैलेंस बगैर बिजली इस्तेमाल के ही कट जाता है। बिजली कंपनियों ने अब लोगों की इस शिकायत को दूर करने के लिए कदम उठाया है, साथ ही साथ स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वाले लोगों से निपटने के लिए भी नया फैसला किया गया है। 


बिजली उपभोक्ता अब स्मार्ट मीटर घर के अंदर नहीं लगा पाएंगे। बिजली कंपनियों की तरफ से स्मार्ट मीटर अब घर के बाहर ही लगाए जाएंगे। पेसू ने इसको लेकर सभी मीटर एजेंसियों को गाइडलाइन जारी कर दिया है। पेसू का मानना है कि मीटर बाहर लगने से नेटवर्क की समस्या नहीं होगी। घर के अंदर मीटर लगने से कहीं ना कहीं नेटवर्क कमजोर रहता है जिससे मीटर रिचार्ज के बाद भी बिजली देर से आने की शिकायत रहती है। घर के बाहर मीटर लगने से उपभोक्ताओं की शिकायत दूर हो सकती है और मीटर से छेड़छाड़ के मामलों में भी कमी आएगी। घर के बाहर जब मीटर लगा रहेगा तो उपभोक्ता उसके साथ छेड़छाड़ कम करेंगे। 


इतना ही नहीं है स्मार्ट मीटर में अब बीएसएनएल सिम के साथ साथ जियो का सिम भी लगाया जा रहा है। दो सिम नेटवर्क वाले मीटर लगाए जाएंगे। जहां जिसका नेटवर्क बेहतर होगा वह सिम यूज हो जाएगा। अभी स्मार्ट मीटर में बीएसएनएल सिम का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अब नए स्मार्ट मीटर में जियो के 4G सिम का नेटवर्क यूज हो सकेगा। इसके फास्ट नेटवर्क से लोगों की शिकायतें कम हो सकेंगे। बिजली कंपनियां अगले साल तक पटना में यह नया स्मार्ट मीटर पूरी तरह से लगा देंगी।

टैग्स