ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार से दिल्ली जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, धुएं से मची चीख-पुकार

Jansadharan Express: बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। समय रहते लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और रेलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा

बिहार से दिल्ली जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, धुएं से मची चीख-पुकार
Ramakant kumar
3 मिनट

Jansadharan Express: बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. दानापुर रेल मंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. कोच में धुआं भरने के बाद कई यात्री घबरा गए और ट्रेन रुकते ही बाहर निकलने की कोशिश करने लगे.


हालांकि लोको पायलट की सतर्कता और रेल कर्मियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.


जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजकर 5 मिनट पर 13258 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस बिहिया रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इसी दौरान इंजन से सटे एक कोच में ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कोच में धुआं फैलने लगा.


धुआं बढ़ता देख यात्रियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद ट्रेन के अंदर हड़कंप मच गया. कई यात्रियों ने घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया. स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को बिहिया स्टेशन पर रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी.


ट्रेन रुकने के बाद स्टेशन मास्टर, रेल कर्मचारी और रेल पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. आग बुझाने के लिए इंजन से एक और स्टेशन से दो अग्निशामक यंत्र मंगाए गए. काफी प्रयास के बाद कोच में लगी आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया.


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग ब्रेक बाइंडिंग की वजह से लगी थी. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी वजह से ब्रेक जाम हो गया था, जिसके बाद घर्षण के कारण ज्यादा गर्मी पैदा हुई और आग लग गई.


बनाही स्टेशन से ही उठने लगा था धुआं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन जब बनाही स्टेशन से आगे बढ़ी थी, तभी कोच से हल्का धुआं निकलना शुरू हो गया था. बिहिया पहुंचने तक धुआं काफी ज्यादा हो गया और पीछे के कुछ कोचों तक भी फैल गया.


बताया जा रहा है कि बिहिया स्टेशन पर डाउन पैसेंजर ट्रेन को रोककर जनसाधारण एक्सप्रेस को पास कराया जा रहा था. इसी दौरान कोच संख्या 191134 (ईसीआर) में ब्रेक बाइंडिंग के कारण यह समस्या सामने आई.