ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहारी छोरे पर फिदा हो गई ऑस्ट्रेलिया की लड़की, मेलबर्न में हुआ प्यार..बक्सर में कर लिया विवाह

BUXAR : बिहार के बक्सर में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। यहां के एक युवक ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की से प्रेम विवाह किया है। लड़की अपने परिवार के लोगों के साथ बक्सर पहुं

बिहारी छोरे पर फिदा हो गई ऑस्ट्रेलिया की लड़की, मेलबर्न में हुआ प्यार..बक्सर में कर लिया विवाह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। यहां के एक युवक ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की से प्रेम विवाह किया है। लड़की अपने परिवार के लोगों के साथ बक्सर पहुंची और हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हो गई। बीते 20 अप्रैल को बक्सर के एक मैरिज हॉल में धूमधाम के साथ दोनों की शादी हुई। शादी के बाद वर और वधू पक्ष के लोग काफी खुश हैं।


दरअसल, बक्सर के कुकुढा गांव के रहने वाले जयप्रकाश फिलहाल एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित हैं। जयप्रकाश को पढ़ाई के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली विक्टोरिया से प्यार हो गया था। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद विक्टोरिया अपने माता-पिता के साथ इटाढ़ी के कुकुढा पहुंची और हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हो गई।


शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दूर दराज से लोग इस शादी को देखने के लिए बक्सर पहुंचे थे। शुरुआती दौर में जयप्रकाश के कुछ नाते रिश्तेदार इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन जब हिंदू रीति रिवाज से शादी की बात तय हुई तो सभी मान गए और खुशी खुशी शादी की सारी रस्में पूरी की गई। 


बिहारी छोरे पर फिदा हो गई ऑस्ट्रेलिया की लड़की, मेलबर्न में हुआ प्यार..बक्सर में कर लिया विवाह


बिहारी छोरे पर फिदा हो गई ऑस्ट्रेलिया की लड़की, मेलबर्न में हुआ प्यार..बक्सर में कर लिया विवाह

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें