ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार : यात्री सवार बस के हुए ब्रेक फेल, बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा; कई लोग हुए घायल

WEST CHAMPRAN : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जाने की

बिहार : यात्री सवार बस के हुए ब्रेक फेल, बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा; कई लोग हुए घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

WEST CHAMPRAN : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जाने की नौबत नहीं आती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्‍चिमी चंपारण से निकल कर सामने आया है। जहां एक यात्री बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे तेज रफ़्तार बस ने बाइक सवार बाप - बेटे को रौंद डाला। जबकि इस घटना में कई यात्री बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बसंतपुर-पुरुषोत्तमपुर मुख्यमार्ग में बभनौली गांव के पास शिवलोक कंपनी की एक यात्री बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण बस बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद कर पलट गई, जिसमें बस में सवार पांच यात्री गंभीर रुप में घायल हो गए।बस की टक्‍कर से जख्मी पिता-पुत्र भेड़िहरवा गांव निवासी संतोष कुमार (35) एवं अंकित कुमार (12) को गंभीर चोट लगी है। इन दोनों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।


वहीं, इस घटना में घायल झंझरी गांव के योगिंदर राम (45), दिउलिया गांव के दीना राम (40) तथा उनकी मां दुखनी देवी (65), पीपरपाती गांव के सबरून खातून (32) तथा जब्दी गांव की राजवंती देवी (45) का उपचार सीएचसी मैनाटांड़ में चल रहा है। दुर्घटना के बाद बस का चालक और खलासी फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक और खलासी की खोज की जा रही है।


बताया जा रहा है कि, शिवलोक कंपनी की बस सुबह 7:30 बजे रामपुर से खुली। बस को 8:50 बजे मैनाटांड़ पहुंचना था, लेकिन यात्रियों को बैठाने के चक्कर में बस लेट हो गई। इस वजह से चालक ने रुट डायवर्ट कर दिया। रमपुरवा गांव के समीप से घोड़ासन तटबंध पकड़कर बाइपास बस लेकर आया। यात्री संजीव कुमार ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। बभनौली गांव के समीप सड़क के किनारे बाइक पर भेड़िहरवा गांव निवासी संतोष कुमार एवं अंकित कुमार बैठे थे। संतोष मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बस ने ठोकर मार दी। दोनों सड़क पर बेसुध हो गए और बस सड़क के किनारे पलट गई।