ब्रेकिंग
Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार

प्यार के लिए पति की हत्या: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, गड़ासी से काटकर नहर में फेंकी लाश

Bihar Crime News: बक्सर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने नहर से मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया। जांच में सामने आया कि कथित प्रेम संबंध के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों...

प्यार के लिए पति की हत्या: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, गड़ासी से काटकर नहर में फेंकी लाश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बक्सर जिले में डुमरांव नहर से मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. आरोप है कि दोनों ने गड़ासी से हमला कर वीरेंद्र सिंह की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया.


मामला वासुदेवा थाना क्षेत्र के कुलमनपुर गांव के पास डुमरांव नहर का है. कुछ दिन पहले नहर से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था. शुरुआत में पुलिस इसे हादसा या अज्ञात शव का मामला मानकर जांच कर रही थी. जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को हत्या की आशंका हुई और मृतक की पहचान रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के गेरा चांदी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई.


पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र सिंह की पत्नी ममता देवी का गांव के ही अरविंद कुमार के साथ पिछले करीब आठ महीने से कथित प्रेम संबंध था. दोनों एक साथ रहना चाहते थे, लेकिन वीरेंद्र सिंह उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था. इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.


पुलिस जांच में सामने आया कि 19 जुलाई की रात ममता देवी और अरविंद कुमार ने मिलकर वीरेंद्र सिंह पर गड़ासी से हमला किया. हत्या के बाद दोनों ने शव को डुमरांव नहर में फेंक दिया, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके और पुलिस को कोई सुराग न मिले.


कॉल डिटेल और तकनीकी जांच से खुला राज

घटना की जांच थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में की गई. पुलिस ने कॉल डिटेल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई. इस दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी ममता देवी और अरविंद कुमार की भूमिका पर शक हुआ.


इसके बाद पुलिस टीम ने गेरा चांदी गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल गड़ासी, एक टीवीएस बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.


पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.