ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, लाठीचार्ज को लेकर NDA सरकार पर बरसेबिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देनी होंगी 13 तरह की जानकारियां; जानिए.. कब लागू होगी नई व्यवस्था?'निशांत' के लिए 'नीतीश' के विश्वासपात्र IAS अफसर की पोस्टिंग, सम्राट सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में नए सचिव को भेजाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सचिव स्तर के कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, कुछ को नई जिम्मेवारी; देखिए.. पूरी लिस्टIPS Transfer in Bihar: बिहार में 16 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, पूरी लिस्ट यहां देखिए..बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, लाठीचार्ज को लेकर NDA सरकार पर बरसेबिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देनी होंगी 13 तरह की जानकारियां; जानिए.. कब लागू होगी नई व्यवस्था?'निशांत' के लिए 'नीतीश' के विश्वासपात्र IAS अफसर की पोस्टिंग, सम्राट सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में नए सचिव को भेजाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सचिव स्तर के कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, कुछ को नई जिम्मेवारी; देखिए.. पूरी लिस्टIPS Transfer in Bihar: बिहार में 16 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, पूरी लिस्ट यहां देखिए..

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में गरज और तेज हवा का येलो अलर्ट, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

Bihar Weather Today: बिहार के 19 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि गुरुवार से मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं।

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार के 19 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार की तुलना में बुधवार तक गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। हालांकि गुरुवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।


सोमवार को अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और रोहतास सहित 12 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।


राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बिहार में न्यूनतम तापमान 17.4 से 22.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.8 से 37.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस नालंदा के राजगीर में और सबसे कम 17.4 डिग्री सेल्सियस पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में दर्ज किया गया।


इस गर्मी के मौसम में पहली बार सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। पटना में लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। राजधानी में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग ने 17 मार्च तक के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस अवधि में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं करीब 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पुरवा हवा के कारण बाइक सवारों को ठंड का भी एहसास हुआ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें