ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा

Bihar Weather Update: बिहार के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; सावधानी बरतने की अपील

Bihar Weather Update: राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में मौसम का मिजाज कल से ही बदला हुआ है। मौसम विभाग ने पहले ही अपने पूर्वानुमान में बताया था कि 10 और 11 अप्रैल को राज्य

Bihar Weather Update
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Update: राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में मौसम का मिजाज कल से ही बदला हुआ है। मौसम विभाग ने पहले ही अपने पूर्वानुमान में बताया था कि 10 और 11 अप्रैल को राज्य का मौसम बदल जाएगा और मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।


मौसम विभाग ने मधुबनी, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के लिए अलर्ट जारी किया है।


मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इन जिलों के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में सभी लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने लोगों ने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है और कहा है कि बारिश के दौरान बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता